मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट में ‘बम की धमकी’, मचा हड़कंप
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली Air India फ्लाइट में ‘बम की धमकी’ मिली जिसके बाद विमान को दिल्ली डायवर्ट किया गया.
मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में बम की धमकी मिली जिसके बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में प्लेन को दिल्ली की ओर मोड़ा गया. दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग कराई गई. दिल्ली पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी के कारण सुरक्षा संबंधी चिंता के चलते दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया. विमान फिलहाल आईजीआई एयरपोर्ट पर है और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है.
An Air India flight operating from Mumbai to New York was diverted to Delhi following a security concern arising out of bomb threat. The aircraft is currently stationed at the IGI Airport, and all standard safety protocols are being followed to ensure the safety of passengers and…
— ANI (@ANI) October 14, 2024
इससे पहले 22 अगस्त को भी इस तरह का मामला सामने आया था, जब एयर इंडिया के एक और विमान में बम की धमकी मिली थी जो मुंबई से तिरुवनंतपुरम पहुंची थी. इसके बाद हवाई अड्डे पर पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित की गई थी. इस वक्त फ्लाइट AI 657 को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया था. फ्लाइट को आइसोलेशन बे में रखा गया था.





