नायब सिंह सैनी को मिली जान से मारने की धमकी, जींद का रहने वाला आरोपी अरेस्ट
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया, “जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, एफआईआर दर्ज कर अजमेर को गिरफ्तार कर लिया गया.” आरोपी के खिलाफ धमकी देने, आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था.
हरियाणा।हरियाणा पुलिस ने सीएम नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक शख्स को अरेस्ट किया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि जुलाना में एक व्हाट्सऐप ग्रुप में हरियाणा के मुख्यमंत्री को कथित तौर पर “जान से मारने की धमकी” दी गई थी.
जिस आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है उसकी पहचान जींद जिले के देवरार गांव के मूल निवासी अजमेर के रूप में हुई है. जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने पीटीआई को बताया कि अजमेर ने 8 अक्टूबर को राज्य में मतगणना के दिन एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जान से मारने की धमकी दी थी.





