झारखंड चक्रधरपुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश, विस्फोट कर उड़ा दी ट्रेन की पटरी; गनमैन की मौत

 झारखंड चक्रधरपुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश, विस्फोट कर उड़ा दी ट्रेन की पटरी; गनमैन की मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

झारखंड के चक्रधरपुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है। यहां नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर विस्फोट करके उसे उड़ा दिया। इस घटना के बाद ट्रैक पर संचालन बंद हो गया है।

 

चक्रधरपुर।झारखंड में नक्सलियों ने बड़ी साजिश रची थी। चक्रधरपुर में नक्सलियों ने विस्फोट करके रात में ट्रैक उड़ा दिया। इससे मालगाड़ियों का परिचालन ठप हो गया है। नक्सलियों करमपदा-रेजडा रेलवे साइडिंग के बीच शनिवार रात को विस्फोट किया था, जिससे पटरी को नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में एक गनमैन की मौत हो गई है।

बता दें कि नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद दिवस सप्ताह मना रहे हैं। साथ ही नक्सलियों न 3 अगस्त को झारखंड सहित पांच राज्य बंद बुलाया गया है। बंद को लेकर पहले से ही जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया गया है। ट्रेनों में अतिरिक्त फोर्स मुहैया कराई गई है।

क्रधरपुर रेलमंडल के रॉक्सी और रेंजरा के बीच सोमवार को रेल ट्रैक पर विस्फोट से एक गैंगमैन की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है।हादसा नक्सलियों के ट्रैक पल लगाये गये बैनर को हटाने के दौरान सुबह 12 बजे की है। नक्सलियों ने रविवार को झारखंड समेत पांच राज्यों में बंद बुलाया है।

 

जानकारी के मुताबिक, शहीद सप्ताह के दौरान ही नक्सलियों ने कई जगहों पर बैनर और पोस्टर लगाये हैं। शनिवार देर रात को करमपदा और रेजरा के बीच उन्होंने आईईडी विस्फोट से ट्रैक को उड़ा दिया।इसके बाद यहां मालगाड़ियों का परिचालन बंद है ।यहां सिर्फ मालगाड़ियों का ही परिचालन होता है।सोमवार को रेजरा और रॉक्सी के बीच ट्रैक पर लगे बैनर को हटाने के दौरान आईईडी विस्फोट हो गया।इसकी चपेट में गैंगमैन हितवा उरांव और बुधराम उरांव आ गये।दोनों को ओडिशा के विमलगढ़ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही हितवा ने दम तोड़ दिया।बुधराम का इलाज चल रहा है। नक्सली 28 जुलाई से शहीद सप्ताह मना रहे हैं।उन्होंने रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी थी।इस चेतावनी के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया था।