सावन का पहला सोमवार आज, जानें जलाभिषेक का समय, महत्व, उपासना की खास विधि और उपाय
संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी की रिपोर्ट प्राइम c 24 न्यूज़
++++++++++++++++++++++++++++++++++
हिंदू धर्म में सावन मास बेहद खास माना जाता है. खासतौर से सावन में पड़ने वाले सोमवार बहुत महत्तवपूर्ण होते हैं. सोमवार का दिन शिव जी का प्रिय है. मान्यता है कि सावन के सभी सोमवार को व्रत रखने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. लेकिन इसकी पूजा विधि में गलतियां करने से बचना चाहिए.
रायपुर।आज सावन का पहला सोमवार है. एक ऐसा पावन दिन जो ना सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित है, बल्कि भारत की संस्कृति, प्रकृति और जन-जन से गहराई से जुड़ा हुआ है. श्रावण मास के सोमवार न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक और पर्यावरण दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं. यह दिन भगवान शिव की आराधना को समर्पित होता है.
प्रयास करें कि शिव जी की पूजा प्रदोष काल यानी सूर्यास्त से पहले करें. शिवलिंग पर शांत भाव से जल की धारा अर्पित करें और उसके साथ ताजे बेलपत्र, आक-धतूरा, और सफेद पुष्प भी चढ़ाएं.







