क्या सुशांत सिंह राजपूत केस में खुलेंगी नई परतें? आखिर मुंबई में ऐसा क्या हुआ पिता की जगी आस
NEW DELHI, INDIA – DECEMBER 6: Bollywood actor Sushant Singh Rajput during the promotion of his upcoming movie Kedarnath’ at HT Media office, on December 6, 2018 in New Delhi, India. (Photo by Gokul VS/Hindustan Times via Getty Images)
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
सुशांत सिंह राजपूत ( की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत का केस फिर सुर्खियों में आया, तो एक्टर के पिता की भी उम्मीदें जगीं. केके सिंह को उम्मीद है कि वर्तम…और पढ़ें
दिशा सालियान की मौत का केस फिर सुर्खियों में आया.
सुशांत सिंह राजपूत के पिता की उम्मीदें जगीं.
दिशा के पिता ने गैंगरेप और हत्या का आरोप लगाया.
मुंबई. बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है. दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि दिशा ने सुसाइड नहीं किया. उन्होंने दावा किया है कि उनकी बेटी के साथ पहले गैंगरेप किया गया और फिर उसी बिल्डिंग से फेंक कर उसकी हत्या कर दी गई. इस याचिका ने एक बार फिर से ये मामला सुर्खियों में है. इस मामले के फिर सुर्खियों में आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के पिता की भी आस जगी है.
दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को हुई थी. दिशा के पिता सतीश सालियान ने आरोप लगाया कि इस मामले में राजनीतिक प्रभाव के चलते आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई. उन्होंने याचिका ने आरोप लगाया है कि मामले को दबाने की कोशिश की गई.
सुशांत के पिता की जगी आस
दिशा की मौत का मामला उठा तो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता की उम्मीदें जगी हैं. उन्हें उम्मीद है कि अगर ये केस सुलझता है तो उनके बेटे के साथ भी न्याय होगा.
क्या बोले सुशांत के पिता
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने हाल ही में कहा कि सतीश सालियान ने जो किया वो ठीक किया है. उन्होंने आस जताते हुए कहा कि इससे सुशांत का केस भी साफ हो जाएगा कि क्या हुआ था. केके सिंह ने आगे कहा कि पहले की सरकार और अब की सरकार में फर्क है’. उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा, ‘वर्तमान मुख्यमंत्री अपने स्तर पर जो भी करेंगे सही करेंगे.’
सुशांत की Ex मैनेजर रही थीं दिशा
आपको बता दें कि दिशा सालियान मालाड क्षेत्र की एक बहुमंजिला इमारत में रहती थी. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से ठीक पांच दिन पहले 8-9 जून की रात दो बजे उसका शव इमारत परिसर में गिरा पाया गया था. पुलिस का दावा था कि उसने 14वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट से कूद कर आत्महत्या की है. पहले दिशा सालियान और फिर सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौतों के बाद तत्कालीन केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के पुत्र नीतेश राणे ने दिशा सालियान की मौत का जिम्मेदार आदित्य ठाकरे को ठहराया था.





