यात्रीगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट…

 यात्रीगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट…

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 31 अगस्त से 15 सितंबर तक अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। रेलवे ने बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड पर चौथी लाइन के निर्माण कार्य के चलते यह फैसला लिया है। इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है, खासकर पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा जाने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी होगी।

 

 

रद्द ट्रेनों की सूची

 

पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस: 27 अगस्त को रद्द

जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस: 30 अगस्त को रद्द

उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस: 30 अगस्त को रद्द

मालदा-सूरत एक्सप्रेस: 30 अगस्त को रद्द

कूल्ली-शालीमार एक्सप्रेस: 29 अगस्त को रद्द

शालीमार-कूल्ली एक्सप्रेस: 31 अगस्त को रद्द

पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस: 27 और 28 अगस्त को रद्द

शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस: 29 और 30 अगस्त को रद्द

रायगढ़-बिलासपुर MEMU ट्रेनें: 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द

बिलासपुर-रायगढ़ MEMU ट्रेनें: 30 अगस्त से 14 सितंबर तक रद्द

टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 30 अगस्त से 2 सितंबर तक रद्द

बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 31 अगस्त से 3 सितंबर तक रद्द

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ट्रेनों की स्थिति की जांच करें।