यात्रीगण कृपया ध्यान दें ,(DDM) डेमू ट्रेन जुलाई से दल्ली के बजाय अंतागढ़ से दुर्ग चलेगी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::;;;;;;;;;;:::::::::::
यात्रीगण कृपया ध्यान दें ,(DDM) डेमू ट्रेन जुलाई से दल्ली के बजाय अंतागढ़ से दुर्ग चलेगी
बालोद।सप्ताह में 3 दिन चलने वाली डेमू ट्रेन जुलाई से दल्लीराजहरा के बजाय अंतागढ़ से दुर्ग के लिए रवाना होगी। दल्ली-दुर्ग डेमू ट्रेन का अंतागढ़ तक विस्तार करने रायपुर रेल मंडल से हरी झंडी मिल चुकी है। जिसकी पुष्टि डीआरएम ने की है। इस ट्रेन का विस्तार करने के बाद नई टाइमिंग, सप्ताह में 3 दिन सोमवार से बुधवार तक चलाएंगे या सभी दिन, इस पर मंथन जारी है। जल्द ही इस पर डीआरएम निर्णय लेंगे।
रायपुर रेल मंडल के डीआरएम दयानंद ने बताया कि वर्तमान में दल्लीराजहरा से दुर्ग तक डेमू ट्रेन चल रही है। इसी ट्रेन का विस्तार अंतागढ़ तक किया जाएगा। जिसके बाद अंतागढ़ से दुर्ग तक ट्रेन चलेगी। ऐसा होने से कांकेर व बालोद जिले के यात्रियों को राहत मिलेगी क्योंकि दल्ली के बजाय अंतागढ़ से ट्रेन शुरू होने से अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, गुदुम, डौंडी क्षेत्र के यात्रियों को बालोद, दुर्ग व अन्य गंतव्य स्थानों में पहुंचने में आसानी होगी। फिलहाल इस पर प्लानिंग अनुसार काम चल रहा है। जल्द सूचना दी जाएगी। संभवत: जुलाई तक ट्रेन का विस्तार अंतागढ़ तक हो जाएगा। ट्रेन का विस्तार व टाइमिंग के संबंध में रेलवे विभाग की ओर से सूचना जारी की जाएगी।
दल्लीराजहरा-दल्ली डेमू ट्रेन वर्तमान में सप्ताह में तीन दिन सोमवार से बुधवार तक चल रही है। जिसके बाद गुरुवार से रविवार तक चार दिन दल्लीराजहरा स्टेशन के पटरी पर खड़ी रहती है या डिमांड अनुसार दूसरे जिले में चलाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसी को ध्यान में रखकर व्यापारी वर्ग और यात्री लंबे समय से ट्रेन का विस्तार करने की मांग करते आ रहे हैं। हालांकि ट्रेन को सप्ताह में सभी दिन चलाकर रायपुर, बिलासपुर या डोंगरगढ़ तक विस्तार करने की मांग हो रही थी।
सोमवार को दल्ली-दल्ली डेमू ट्रेन दल्लीराजहरा से 3.50 घंटे की देरी से दुर्ग के लिए रवाना हुई। रेलवे के अनुसार ट्रेन को दल्लीराजहरा से दुर्ग के लिए रवाना करने का समय सुबह 6.25 बजे निर्धारित है लेकिन सुबह 10.15 बजे रवाना हुई। बालोद में सुबह 10.45 बजे पहुंची। गोंदिया में मरम्मत कराने के बाद ट्रेन दल्ली में देरी से पहुंची। इस वजह से देरी हुई। सप्ताह में तीन दिन ट्रेन को चलाने के बाद मेंटेनेंस कराने नागपुर डिविजन के गोंदिया भेजा जाता है। ट्रेन मरम्मत के लिए पहले डिपार्टमेंट के स्टाफ दल्लीराजहरा कार्यालय में रहते थे।








