कैंट रेलवे स्टेशन पर दुर्ग नौतनवा का इंजन बेपटरी, डीडीयू नगर दौरे पर जा रहे थे डीआरएम
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
,:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को डीआरएम के सैलून का इंजन बेपटरी हो गया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
वाराणसी।वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो के आउटर पर बृहस्पतिवार को डीआरएम के सैलून का इंजन पटरी से उतर गया। डीआरएम डीडीयू नगर स्टेशन जाने की तैयारी कर रहे थे। रोडवेज के ठीक सामने इंजन बेपटरी होने की सूचना पर मौके पर एआरटी पहुंच गई। डीआरएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।





