छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक प्रशिक्षण के लिए सीट आवंटन

 छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक प्रशिक्षण के लिए सीट आवंटन

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक प्रशिक्षण के लिए सीट आवंटन

रायपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना-रामपुर में दिनांक 14 जनवरी 2026 से शुरू होने वाले जिला बल के पुरुष एवं महिला नव आरक्षकों (GD) के बुनियादी प्रशिक्षण हेतु विभिन्न इकाइयों को सीटें आवंटित की हैं। कुल 600 सीटों का आवंटन किया गया है, जिसमें 400 पुरुष और 200 महिला आरक्षकों के लिए हैं।

इकाईवार आवंटित सीटों का विवरण:

स.क. इकाई पुरुष महिला स.क. इकाई पुरुष महिला

1 बिलासपुर 38 10 12 बलरामपुर 25 10

2 रायगढ़ 21 11 13 सूरजपुर 20 09

3 कोरबा 36 16 14 एस.सी.बी. 20 08

4 जांजगीर-चांपा 15 05 15 पी.टी.एस. मैनपाट 01

5 मुंगेली 25 10 16 राजनांदगांव 08

6 गौरेला 11 03 17 कबीरधाम 16

7 सारंगढ़ 41 21 18 मोहला 06

8 सक्ती 25 07 19 खैरागढ़ 04

9 जशपुर 20 03 20 दुर्ग 34 17

10 सरगुजा 17 05 21 बेमेतरा 20 11

11 कोरिया 03 02 22 बालोद 28 18

योग 400 200 महायोग 600

आवश्यक निर्देश:

बुनियादी प्रशिक्षण के लिए पूर्व के शेष बचे सभी नव आरक्षकों को इस प्रशिक्षण में सम्मिलित कराया जाए।

उपरोक्त तिथनुसार अधीनस्थ जिलों के नव आरक्षकों को जॉइनिंग इंस्ट्रक्शन के अनुसार पूर्ण तैयारी के साथ दिनांक 11 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण संस्थान में आमद हेतु निर्देशित किया गया है।

आदेश दीपांशु काबरा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) द्वारा जारी किया गया है।