प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 20 जून को, 43 पदों पर होगी भर्ती

 प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 20 जून को, 43 पदों पर होगी भर्ती

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

++++++++++++++++++++++++++++++++

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 43 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बेरोजगारो को रोजगार देने के लिए प्लेसमेंट कैंप रखा गया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मालवीय नगर चौक दुर्ग में 20 जून की सुबह 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

इस प्लेसमेंट केम्प में विक्चिन्स कंसलटेन्ट प्राइवेट लिमि. के कुल 23 रिक्त पदों हेतु एवं कलर्स चिल्ड्रन हॉस्पिटल दुर्ग के 20 पदों, इस प्रकार कुल 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें प्रमोटर्स के 23 पद एवं स्टाफ नर्स के 20 पद शामिल हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय के उपसंचालक आर.के. कुर्रे से मिली जानकारी के अनुसार उक्त सभी पदों हेतु वेतन 8000 रूपए से 15000 रूपए तक है तथा 10वीं, 12वीं, व्ही.टी.पी/एएनएम/जीएनएम/बीएससी नर्सिंग/डिप्लोमा शैक्षणिक योग्यता धारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है।

विस्तृत जानकारी के लिए Chhattisgarh Rozgar App एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।

इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयनपत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में में उपस्थित हो सकते हैं।

नगर सैनिकों की लिखित भर्ती परीक्षा 22 जून को

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के अंतर्गत महिला एवं पुरूष नगर सैनिकों की लिखित परीक्षा का आयोजन 22 जून को किया जायेगा।

अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाईल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यू.आर.एल. को क्लिक करके भी सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। अभ्यर्थी सम्पूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नही भेजा जायेगा।

परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं परीक्षा केंन्द्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। यह उचित होगा कि परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भली भॉंति परिचित हो जावें। प्रवेश पत्र पर अंकित समय के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही दिया जायेगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मुल आई.डी. प्रूफ जैसे – मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेनकार्ड/आधारकार्ड/पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र/फोटो युक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।