किसान महासम्मेलन में राजनाथ सिंह ने किया चुनावी शंखनाद, कांग्रेस पर जमकर साधा

 किसान महासम्मेलन में राजनाथ सिंह ने किया चुनावी शंखनाद, कांग्रेस पर जमकर साधा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

लोकसभा के चुनाव से पहले किसानों को एकजुट करने में जुटी भाजपा

किसान महासम्मेलन पर भाजपा किसान मोर्चा रायपुर व भाजपा ग्रामीण की बैठक

 

 

रायपुर, ।: छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जाकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान महासम्मेलन से चुनावी शंखनाद कर दिया है। 2023 में छत्‍तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बेहद प्‍यार दिया है। आपनके भाजपा की स्‍पष्‍ट बहुमत की सरकार बनाई है।

 

 

 

इससे पहले किसान सम्‍मेलन में शामिल होने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्‍वागत किया। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में नौ मार्च को होने जा रहे किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से अधिक किसान जुटेंगे।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने किसान सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी किसानों की पार्टी है। 75 साल में ज्यादातर कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए योजनाओं की शुरुआत की है। सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने ढ़ाई महीना में कई बड़े निर्णय लिए हैं। जिसकी गारंटी मोदी जी ने ली है।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए जो कार्य हो रहे हैं उसी वजह से यह किसान सम्मेलन नहीं किसान महाकुंभ बन गया है। किसानों को भारत रत्न देने का काम किसी ने अगर किया है तो वह मोदी सरकार ने किया है।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष किरण देव सिंह ने किसान सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा, मोदी जी ने गारंटी दी थी जब छत्तीसगढ़ में सरकार बनेगी तो सुरक्षा और न्याय देने का काम भाजपा सरकार करेगी। मोदी सरकार ने किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। इस नंबर पर 9090902024 मिस काल कर अपना सुझाव केंद्रीय नेतृत्व को भेजे।

 

उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, दो बात बहुत फेमस हो गई है। पहला विष्णु सरकार पालनहारी सरकार है, दूसरा बहुत ही सरल सरकार है।

 

डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, आज छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसान के बेहतरी के लिए विष्णुदेव सरकार काम कर रही है। गांव, गरीब और किसान की चिंता केवल भाजपा सरकार कर रही है।

 

छत्तीसगढ़ क कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, मोदी जी के गारंटी के तहत माननीय रक्षा मंत्री जी आज 13,000 करोड़ रूपए से ज्यादा किसानों को उपहार देने जा रहे हैं।