7 वर्षीय बच्ची की मिली लाश, हत्या की आशंका हत्या की आशंका : सिंघनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम टाटावाही का मामला

 7 वर्षीय बच्ची की मिली लाश, हत्या की आशंका  हत्या की आशंका : सिंघनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम टाटावाही का मामला

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी 

सुबह नौ बजे घर से निकली थी, रोड किनारे दोपहर को मिली लाश

अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

 

कवर्धा, कबीरधाम जिले में फिर से हत्या का मामला सामने आया है। सिंघनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम टाटावाही में गुरुवार को सात वर्षीय बच्ची की लाश मिली, जिस पर चोट के निशान थे। ऐसे में पुलिस को हत्या की आशंका है। यही कारण है कि इस मामले में मर्ग कायम किया गया है।

 

सिंघनपुरी थाना प्रभारी सावन सारथी ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से गुरुवार को थाना में सूचना मिली कि ग्राम टाटावाही के पास एक लाश पड़ी है, जिस पर मौके पर पुलिस पहुंची। लाश की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि यह बच्ची सुबह 9 बजे अपने घर से निकली हुई थी।

इसके बाद वापस नहीं आई।

 

प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला दिख रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा विशेष जांच की जा रही है। वहीं लाश मिलने के बाद गांव में हड़कंम मच गया।

 

मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव में पहली बार किसी बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली। यहीं कारण है कि गांव वालों में दहशत का माहौल है।

 

फॉरेंसिक व डाग स्क्वाड को बुलाया गया

इस मामले में पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार से लापरवाही नहीं बरती जा रही है। इसे देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड को बुलाया गया, जिसके बाद लाश को उठाया गया है। घटना से जुडे कुछ संदेहियों की पहचान कर उनसे लगातार पूछताछ भी की जा रही है। ऐसे में आज इस मामले में राजफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल

घटना के बाद बच्ची के स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। क्योंकि, कुछ ही घंटे पहले बच्ची अपने घर से हंसती-खेलती निकली हुई थी और बाद में उसकी मौत की खबर मिली। इस मामले में पुलिस द्वारा परिजनों से भी बयान लिया जाएगा। वहीं कई ग्रामीणों से इनपुट लिया जा रहा है। शुक्रवार को बच्ची के शव का सहसपुर लोहारा अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

कवर्धा में एक युवक ने की आत्महत्या

इधर कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घोटिया रोड पर गुरुवार को एक घर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम रवि चन्द्रवंशी बताया जा रहा है, जो निजी कूरियर कंपनी में डिलिवरी ब्वाय का काम करता था। आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आज शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।