गौ रक्षा के लिए रायपुर के गो रक्षक ने निकाली अनोखी दंडवत यात्रा, तस्‍करों के खिलाफ IG से करेंगे कार्रवाई की मांग

 गौ रक्षा के लिए रायपुर के गो रक्षक ने निकाली अनोखी दंडवत यात्रा, तस्‍करों के खिलाफ IG से करेंगे कार्रवाई की मांग

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में गौ रक्षा के साथ गो तस्‍करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रायपुर के गो रक्षक ने अनोखी यात्रा निकाली है। गौ रक्षक ओमेश बिसेन ने गो तस्‍करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दंडवत यात्रा निकाली है।

ओमेश बिसेन गौ सेवा व सवर्धन संगठन के प्रांत प्रमुख हैं। ओमेश को पिछले कुछ दिनों से गो तस्करी में संलिप्त तस्करों द्वारा लगातार धमकियां मिल रही हैं।

 

ओमेश ने गो तस्‍करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को दंडवात यात्रा शुरू की। ओमेश ने अपनी दंडवत यात्रा रायपुर के टिकरापारा सिदार्थ चौक से शुरू की है। वो दंडवत यात्रा करते हुए शंकर नगर स्थित आइजी आफिस पहुंचेंगे। वहां आइजी को ज्ञापन सौंपकर गौ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।