1 सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे चक्का जाम नगर बंद, मिनीमाता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई की मांग

 1 सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे चक्का जाम नगर बंद, मिनीमाता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई की मांग

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

मिनीमाता की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली जानकारी अनुसार जांजगीर मोड़ के पास प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की मूर्ति स्थापित की गई है। मिनीमाता के चेहरे और उंगली को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। वहीं मूर्ति को भी तोड़ने का प्रयास किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

अकलतरा। जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा में प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की मूर्ति को बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे चक्का जाम नगर बंद करने संगठन तैयार मिनीमाता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई की मांग। दूसरी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। नगर के जांजगीर मोड़ के पास स्थापित प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस घटना से आहत मिनीमाता के अनुयायियों एवं क्षेत्र वासियों के द्वारा अकलतरा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एवं मिनीमाता की दूसरी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई।

 

एक सप्ताह के अंदर मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में सामाजिक संगठनों के द्वारा नगर बंद कर मिनीमाता चौक में चक्काजाम करने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में खुलन सोनवानी, महेश्वर टंडन, सुरेश मिरचन्य, एवन भारव्दाज, विकास भारद्वाज, आशीष बंजारे, सूरज भारती, सुरेन्दर लहरे, प्रेमचंद पाटले, निक्कू पाटले, बृजेश राय, अमन टंडन, संदीप टंडन,मनोज राय नरेन्द्र लहरे एवं समाज के सदस्य बडी संख्या में उपस्थित थे।