चोरों को पकड़ने के लिए एएसपी के नेतृत्व में पुलिस की जंबो टीम जुटी हुई है।

 चोरों को पकड़ने के लिए एएसपी के नेतृत्व में पुलिस की जंबो टीम जुटी हुई है।

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

एएसपी अर्चना झा ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र के ईटवा-पाली स्थित मंदिर से चोरों ने भगवान भांवर गणेश की मूर्ति पार कर दी

अधिकारी जांच की निगरानी कर रहे हैं।

 

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम ईटवा-पाली स्थित मंदिर से चोरों ने भांवर गणेश की मूर्ति पार कर दी। मूर्ति दसवीं-11वीं शताब्दी की बताई जा रही है। इससे पहले भी चोरों ने मूर्ति को चोरी का प्रयास किया है। हर बार चोर पुलिस की पकड़ में आ गए। इस बार भी चोरों को पकड़ने के लिए एएसपी के नेतृत्व में पुलिस की जंबो टीम जुटी हुई है।

 

एएसपी अर्चना झा ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र के ईटवा-पाली स्थित मंदिर से चोरों ने भगवान भांवर गणेश की मूर्ति पार कर दी। मंदिर की देखरेख करने वाले ने इसकी शिकायत की है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मंदिर की देखरेख करने वाले ने बताया कि घटना की रात कुछ लोग मंदिर में आए थे। उनसे पूछताछ की गई है। सभी गांव के ही लोग हैं। उनसे घटना के संबंध में खास जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा आसपास के गांव के लोगों से भी पूछताछ की गई है। साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है। एसीसीयू की पूरी टीम को चोरों का सुराग ढुंढने लगाया गया है। इसके साथ ही मस्तूरी और मल्हार पुलिस की टीम भी जांच कर रही है। अधिकारी जांच की निगरानी कर रहे हैं।

 

 

मंदिर से तीन बार मूर्ति की चोरी की गई है। इसमें एक बार चोर मूर्ति को गांव में ही छोड़कर भाग निकले थे। इसके अलावा एक बार चोरी का प्रयास किया गया। दो बार चोर गिरोह पुलिस के हाथ लगे। इसमें पकड़े गए लोगों से भी पूछताछ की गई है। उनसे मिली जानकारी की तस्दीक की जा रही है।