दुर्ग के कोड़िया धान खरीदी केंद्र में भीषण आग; 100 क्विंटल से अधिक धान खाक, पराली जलाने से हादसे की आशंका

 दुर्ग के कोड़िया धान खरीदी केंद्र में भीषण आग; 100 क्विंटल से अधिक धान खाक, पराली जलाने से हादसे की आशंका

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

 

*********************************

 

 

दुर्ग के कोड़िया धान खरीदी केंद्र में भीषण आग; 100 क्विंटल से अधिक धान खाक, पराली जलाने से हादसे की आशंका

 

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोड़िया धान खरीदी केंद्र में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और संग्रहण केंद्र में रखे धान के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 100 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

पराली जलाने से फैली आग

स्थानीय स्तर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि धान संग्रहण केंद्र के पास ही किसी खेत में पराली (खरपतवार) जलाई जा रही थी। हवा के प्रभाव के कारण पराली की यह आग धान खरीदी केंद्र तक फैल गई, जिसके चलते यह बड़ा नुकसान हुआ।

दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर नियंत्रण पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार, करीब कई घंटों की कड़ी कोशिश और पांच गाड़ी पानी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

बड़ा हादसा टला

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने के समय खरीदी केंद्र में बहुत बड़ी मात्रा में धान का स्टॉक रखा हुआ था। गनीमत यह रही कि फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते त्वरित कार्रवाई की, जिससे आग को केंद्र के दूसरे हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। इससे एक बहुत बड़ा नुकसान होने से बच गया।

दुर्ग कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

हादसे की सूचना मिलने के बाद दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह खुद प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित धान खरीदी केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां मौजूद अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।कलेक्टर ने तत्काल अधिकारियों को नुकसान का सटीक आकलन करने और पूरे मामले की जांच करने के निर्देश जारी किए हैं।जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती तौर पर किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।आग लगने के वास्तविक और स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।