नवरात्रि पूर्व स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 159 वॉं स्वच्छता,जल संरक्षण जागरूकता अभियान हुडको तालाब पर चला

 नवरात्रि पूर्व स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 159 वॉं स्वच्छता,जल संरक्षण जागरूकता अभियान हुडको तालाब पर चला

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

नवरात्रि पूर्व स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 159 वॉं स्वच्छता,जल संरक्षण जागरूकता अभियान हुडको तालाब पर चला

 

दुर्ग,हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा सुप्रसिद्ध नाड़ी वैद्य परम पूज्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर लगातार 159 वें सप्ताह नवरात्रि पर्व पूर्व हुडको तालाब, भिलाई नगर में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम द्वारा तालाब में पूजन सामग्री के साथ झिल्ली,कागज, खाद्य पदार्थ के रेपर, प्लास्टिक चम्मच, पानी पाउच,पानी प्लास्टिक बाटल, गुटखा पाउच, पूजा हवन सामग्री जिसे श्रद्धालु लोग इस तालाब में ठंडा करते हैं आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया गया।

इसमें ये कचरे सड़कर बदबू फैला रहे थे, जिसे स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा इस बदबूदार कचरे को तालाब से बाहर निकाल कर निर्धारित स्थान पर डंप किया जिसे नगर निगम प्रशासन उठाकर ले जाएगा।इस तालाब में में आए लोगों को कचरा इधर उधर न फेंक कर निर्धारित स्थान में डालने के लिए जागरूक किया एवं हुडको तालाब परिसर में आए लोगों को बैनर,नारे, स्लोगन, कविता के माध्यम से तालाब परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा तालाब के पानी को साफ सुथरा रखने की अपील की। इसके पश्चात तालाब परिसर में लगे पौधों की देखभाल कर पानी डाला गया, क्योंकि अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। सफाई पश्चात “जल है तो बल है” “जल ही जीवन धारा है, जिसने हमें संवारा है” “जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ” नारे के द्वारा लोगों को स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए जागरूक किया।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम हर वर्ष गर्मी पूर्व तालाब की साफ-सफाई करती है, किसी वर्ष निगम प्रशासन भी हमारे साथ होती है। साफ-सफाई होने के बाद तालाब में पानी भरना उचित होगा। जिससे पानी साफ सुथरा रहेगा।सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे कम से कम पूजन सामग्री का उपयोग करें और झिल्ली का ताकि तालाब में कम सामग्री ठंडा हो जिसे नगर निगम द्वारा आसानी से बाहर निकाला जा सके जिससे दुर्गंध, गंदगी न हो क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। “स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल”। मैं इस समाचार के माध्यम से प्रशासन से निवेदन करता हूं कि इस तालाब में पूजन सामग्री ठंडा करने के लिए एक कुंड का निर्माण कर दिया जाय जिससे तालाब साफ सुथरा रहेगा।

हुडको निवासी सीनियर सिटीजन अरुण अग्रवाल ने बताया स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ टीम जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं कचरा,गंदगी उठाकर स्वच्छता कर समाज को इसके लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।आप सभी इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का काम करें।

इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, सदस्या श्रीमती निकिता शिंगणे, श्रीमती श्वेता जैन,टीनल हरदेल, चितरंजन दुर्गा देशमुख, कार्तिक राम चंद्राकर, महेंद्र यादव,अरुण अग्रवाल,भोलेंद्र बघेल शामिल हुए।