दुर्ग: होली से पहले नशे के सौदागरों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, वैशाली नगर में 4 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन जब्त

 दुर्ग: होली से पहले नशे के सौदागरों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, वैशाली नगर में 4 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन जब्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

 

दुर्ग: होली से पहले नशे के सौदागरों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, वैशाली नगर में 4 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन जब्त

दुर्ग। होली के त्यौहार के मद्देनजर दुर्ग पुलिस अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ एक्शन मोड में है। वैशाली नगर थाना क्षेत्र और ACCU (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी कर रहे 4 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस को 25 फरवरी को सूचना मिली थी कि कुछ युवक भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर बिक्री के इरादे से जवाहर नगर क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने शिव मंदिर और शादी भवन के पास जाल बिछाया। घेराबंदी के दौरान मौके से चार संदिग्धों को धरदबोचा गया।

लाखों की हेरोइन और बाइक बरामद

तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 8.640 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 लाख 72 हजार 800 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ ही:

4 स्मार्टफोन

एक पल्सर बाइक

और ड्रग्स बिक्री की नकद राशि जब्त की है।

रायपुर और भिलाई के हैं तस्कर

पकड़े गए आरोपियों में भिलाई और रायपुर के युवक शामिल हैं। इनकी पहचान निम्न अनुसार हुई है:

शेखर राव (18 वर्ष) – निवासी सुभाष चौक कैंप-1, भिलाई।

कुंदन उर्फ कुम्बज वर्मा (27 वर्ष) – निवासी सुभाष चौक, भिलाई।

मोहम्मद सोहेल खान (28 वर्ष) – निवासी टिकरापारा, रायपुर।

हर्ष भट्टी – निवासी शांति नगर, भिलाई।

कठोर कानूनी कार्रवाई

पूछताछ में आरोपियों ने नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य सुराग भी दिए हैं। वैशाली नगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(B) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।