छत्तीसगढ़ में हैवानियत: रायगढ़ में युवक को लाठियों से पीटा, फिर जिंदा जलाया; इलाज के दौरान मौत
Crime Scene at Night: Crime Scene Investigation Team Working on a Murder. Female Police Officer Briefing Detective on the Victim’s Body. Forensics and Paramedics Working. Cinematic Shot
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
छत्तीसगढ़ में हैवानियत: रायगढ़ में युवक को लाठियों से पीटा, फिर जिंदा जलाया; इलाज के दौरान मौत
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। खरसिया चौकी क्षेत्र के ग्राम मौहापाली में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। युवक को पहले लाठी-डंडों से अधमरा होने तक पीटा गया और जब उससे भी मन नहीं भरा, तो उसे पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। अधजली हालत में मिले युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
खेत में मिला अधजला शव, इलाके में दहशत
घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने खेत में एक युवक का अधजला शव देखा। इस वीभत्स मंजर को देख गांव में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने युवक को रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण 17 फरवरी की शाम उसकी मौत हो गई।
मामा के घर आया था मृतक
पुलिस शिनाख्त में मृतक की पहचान चपले निवासी नंदू पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदू अपने मामा के घर ग्राम मौहापाली घूमने आया था, जहां उस पर यह जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उसे अचेत अवस्था में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया था।
प्रेम प्रसंग या पुरानी रंजिश? जांच में जुटी पुलिस
शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस जघन्य हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश या प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सूक्ष्मता से जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इस घटना ने पूरे इलाके में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।













