कोरबा में बड़ी कार्रवाई: डीजल चोर नवीन कश्यप तड़ीपार, 9 जिलों में एंट्री बैन

 कोरबा में बड़ी कार्रवाई: डीजल चोर नवीन कश्यप तड़ीपार, 9 जिलों में एंट्री बैन

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

कोरबा में बड़ी कार्रवाई: डीजल चोर नवीन कश्यप तड़ीपार, 9 जिलों में एंट्री बैन

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने बांकीमोंगरा क्षेत्र के कुख्यात अपराधी नवीन कश्यप के खिलाफ जिला बदर (तड़ीपार) का आदेश जारी कर दिया है।

24 घंटे के भीतर जिला छोड़ने का अल्टीमेटम

शांति नगर बल्गी निवासी 31 वर्षीय नवीन कश्यप, जो लंबे समय से कोयला खदानों में डीजल चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था, उसे 24 घंटे के भीतर जिला सीमा से बाहर जाने का निर्देश दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धाराओं के तहत यह पाबंदी एक साल तक प्रभावी रहेगी।

इन 9 जिलों की सीमाओं में प्रवेश प्रतिबंधित

प्रशासनिक आदेश के अनुसार, आरोपी अब अगले एक वर्ष तक निम्नलिखित जिलों की सीमाओं में बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर सकेगा:

कोरबा

बिलासपुर

जांजगीर-चांपा

सक्ती

रायगढ़

सरगुजा

सूरजपुर

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

अपराध पर प्रहार: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नवीन कश्यप क्षेत्र में अशांति का मुख्य कारण बना हुआ था। इस जिला बदर की कार्रवाई से स्थानीय खदान क्षेत्रों में होने वाली चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।