पत्थलगांव: मानसिक तनाव के चलते किसान ने लगाई फांसी, ट्रैक्टर खड़ा कर मौत को लगाया गले

 पत्थलगांव: मानसिक तनाव के चलते किसान ने लगाई फांसी, ट्रैक्टर खड़ा कर मौत को लगाया गले

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

पत्थलगांव: मानसिक तनाव के चलते किसान ने लगाई फांसी, ट्रैक्टर खड़ा कर मौत को लगाया गले

जशपुर/पत्थलगांव: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले अंतर्गत पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बटुराबहार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक किसान ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

खेत में जुताई करते समय उठाया कदम

मिली जानकारी के अनुसार, किसान अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई का काम कर रहा था। काम के दौरान ही अचानक उसने ट्रैक्टर रोका और खेत में मौजूद एक बबूल के पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने जब किसान को पेड़ से लटका देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की कार्रवाई और प्रारंभिक जांच

सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी विनीत पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक किसान का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था।

मानसिक बीमारी बनी वजह!

थाना प्रभारी के मुताबिक, दुर्घटना के बाद से ही किसान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह बीमार चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसी मानसिक तनाव और बीमारी के चलते किसान ने आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का स्पष्ट पता चल सके।