दुर्ग में खूनी ‘ना’ : घूमने जाने से मना किया, तो दोस्त ने सीने और हाथ पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

 दुर्ग में खूनी ‘ना’ : घूमने जाने से मना किया, तो दोस्त ने सीने और हाथ पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

 

****************************

 

 

दुर्ग में खूनी ‘ना’ : घूमने जाने से मना किया, तो दोस्त ने सीने और हाथ पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मामूली विवादों पर चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के डिप्रापारा का है, जहाँ महज साथ घूमने जाने से इनकार करने पर एक युवक को अपने ही दोस्तों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किराना दुकान के पास हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, डिप्रापारा निवासी 29 वर्षीय संजय गुप्ता हनुमान मंदिर के पीछे स्थित एक किराना स्टोर के पास खड़ा था। इसी दौरान उसका दोस्त गोगो उर्फ सौरभ यादव अपने एक अन्य साथी के साथ एक्टिवा पर वहां पहुंचा। सौरभ ने संजय को अपने साथ कहीं घूमने चलने के लिए कहा। जब संजय ने किसी कारणवश साथ जाने से मना कर दिया, तो सौरभ आपा खो बैठा।

गाली-गलौज के बाद सीने पर मारा चाकू

बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी सौरभ यादव गाली-गलौज करने लगा और देखते ही देखते उसने अपने पास रखे चाकू से संजय पर हमला कर दिया। आरोपी ने संजय के हाथ और छाती पर जानलेवा वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस की मुस्तैदी: 2 घंटे में सलाखों के पीछे

वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी के लिए तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कीं। पुलिस की सक्रियता का परिणाम रहा कि महज 2 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी सौरभ यादव और उसके साथी को पुलिस ने धर दबोचा। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।