बड़ी कार्रवाई: राजनांदगांव की नशा तस्कर रजनी ढीमर पर पिट एनडीपीएस (PIT NDPS) एक्ट के तहत गाज, 3 माह के लिए केंद्रीय जेल निरुद्ध

 बड़ी कार्रवाई: राजनांदगांव की नशा तस्कर रजनी ढीमर पर पिट एनडीपीएस (PIT NDPS) एक्ट के तहत गाज, 3 माह के लिए केंद्रीय जेल निरुद्ध

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

बड़ी कार्रवाई: राजनांदगांव की नशा तस्कर रजनी ढीमर पर पिट एनडीपीएस (PIT NDPS) एक्ट के तहत गाज, 3 माह के लिए केंद्रीय जेल निरुद्ध

राजनांदगांव। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव के अंतर्गत दर्ज एनडीपीएस एक्ट के दो गंभीर मामलों की आरोपी रजनी ढीमर के खिलाफ न्यायालय आयुक्त एवं निरुद्धकर्ता प्राधिकारी, दुर्ग संभाग द्वारा सख्त आदेश जारी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी रजनी ढीमर (पति स्व. श्रीधर ढीमर), निवासी पुराना गंज चौक, कल्पवृक्ष के सामने, राजनांदगांव की आपराधिक संलिप्तता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पिट एनडीपीएस एक्ट (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा था।

इस प्रस्ताव पर सुनवाई करते हुए दुर्ग संभाग के सक्षम प्राधिकारी ने आरोपी को समाज के लिए खतरा मानते हुए 03 माह के लिए जेल में निरुद्ध (Detention) करने का आदेश पारित किया है। आदेश मिलते ही राजनांदगांव पुलिस ने आरोपी रजनी ढीमर को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के नशा सौदागरों में हड़कंप मच गया है।