दुर्ग: पुलगांव पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, 5 दोपहिया वाहन बरामद; बबूल के पेड़ के नीचे छिपाता था गाड़ियां

 दुर्ग: पुलगांव पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, 5 दोपहिया वाहन बरामद; बबूल के पेड़ के नीचे छिपाता था गाड़ियां

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽

 

दुर्ग: पुलगांव पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, 5 दोपहिया वाहन बरामद; बबूल के पेड़ के नीचे छिपाता था गाड़ियां

दुर्ग। दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगपुरा पुलिस चौकी ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर चोर खिलेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद किए गए कुल पांच वाहनों की कीमत लगभग 2 लाख 2 हजार रुपये आंकी गई है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

यह मामला 11 जनवरी की रात का है, जब रावणभाटा चौक (नगपुरा) निवासी कैलाश देवांगन ने अपनी बाइक (CG 07 LR 6067) घर के बाहर खड़ी की थी। अगली सुबह बाइक गायब मिलने पर उन्होंने नगपुरा चौकी में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।

CCTV और मुखबिर की मदद से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। संदिग्धों की तलाश के दौरान पुलिस का ध्यान खिलेश्वर ठाकुर पर गया। हिरासत में लेकर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने नगपुरा समेत दुर्ग के विभिन्न इलाकों से वाहन चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

चोरी का तरीका: भीड़भाड़ वाले इलाकों को बनाता था निशाना

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बस स्टैंड, नेहरू नगर, सुपेला मार्केट और इंदिरा मार्केट जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से मास्टर चाबी के जरिए होंडा एक्टिवा और अन्य दोपहिया वाहन चोरी करता था। चोरी के बाद वह इन वाहनों को छिपाने के लिए पुलगांव के कोटनी बाजार पारा स्थित अपने नाना-नानी के घर का इस्तेमाल करता था, जहां पास ही बबूल के पेड़ों के नीचे उसने गाड़ियां छिपा रखी थीं।

पुलिस की कार्रवाई

नगपुरा चौकी प्रभारी राजकुमार देशमुख ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर 1 बाइक और 4 स्कूटी बरामद कर ली गई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।