छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम मोहलई में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, कोतवाली पुलिस जांच मे जुटी

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम मोहलई में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश,  कोतवाली पुलिस जांच मे जुटी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++++++++++++

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम मोहलई में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश,  कोतवाली पुलिस जांच मे जुटी

दुर्ग।  । दुर्ग शहर के ग्राम मोहलई क्षेत्र में बिजली ऑफिस के पास आज सुबह शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है ।

घटना की सूचना पाते ही दुर्ग कोतवाली थाना पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची, और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह हत्या है या दुर्घटना पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

उक्त मृतक व्यक्ति की उम्र  करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी जारी है।

ऐसी ही घटना दो दिन पूर्व इंदिरा मार्केट दुर्ग में हुई थी जहां दुर्ग राजीव नगर निवासी नरेश ठाकुर उर्फ छोटू की लाश खून से लथपथ संदिग्ध अवस्था मिली थी। जिसकी जांच चल रही है