दुर्ग के इंदिरा मार्केट में खून से लथपथ संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश
प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट
++++++++++++++++++++++++++++++++++
दुर्ग। दुर्ग के इंद्रा मार्केट में सुबह करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा है।
मृतक की पहचान नरेश ठाकुर उर्फ छोटू (उम्र 32 वर्ष), निवासी राजीव नगर के रूप में हुई है, जो मार्केट में ही सोया करता था।
घटना को देखते हुए संदेहात्मक मौत मानी जा रही है।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शव को मर्चुरी रूम शिफ्ट किया गया है।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और लोगों से पूछताछ में जुटी है।





