छत्तीसगढ़ के रायपुर में आगमन हुआ केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री सायं ने किया एयरपोर्ट में स्वागत, जाने विस्तार से
प्राइम सी 24 न्यूज से राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान के साथ कैमरामैन सौदागर नियाल
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर सीएम सहित कई नेताओं ने किया स्वागत, कल बस्तर दशहरा में होंगे शामिल
रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। गृहमंत्री शाह आज रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार (4 अक्टूबर) को वे बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगे। यह पहला मौका है जब बस्तर दशहरा में देश के गृहमंत्री शामिल होंगे।
माता कौशल्या की पावन धरती, प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी आपका हार्दिक अभिनंदन…
आपके मार्गदर्शन में प्रदेश की सुशासन सरकार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा विकास की गति को और तीव्र करने के लिए संकल्पबद्ध है।
अमित शाह को दिया था मुरिया दरबार
बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें बस्तर दशहरा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होने का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बस्तर सांसद एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप ने किया। उनके साथ पारंपरिक मांझी-चालकी सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
हाई अलर्ट पर बस्तर पुलिस
अमित शाह 4 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वे अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास को ध्यान में रखते हुए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। पूरे बस्तर संभाग में सभी थानों, पुलिस चौकियों एवं फ़ॉरवर्ड बेस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा जिन स्थानों पर केंद्रीय गृहमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित है वहां तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी के साथ ही सघन जांच भी की जा रही है।





