छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 101 फीट का रावण, 81-81 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले… रायपुर में कहां और कितने बजे होगा दहन जाने
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
रायपुर के WRS रेलवे ग्राउंड में बड़े ही धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाया जाएगा. इस बार यहां पर 105 फीट का रावण का पुतला जलाया जाएगा. वहीं कुंभकरण और मेघनाथ का 85-85 फीट का पुतला दहन किया जाएगा.
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दशहरा उत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. आज WRS रेलवे ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार रावण 105 फीट लंबा बनाया गया है, जबकि कुंभकरण और मेघनाथ 85-85 फीट के हैं. कारीगर राजा ने बताया कि इस बार रावण का रूप हर साल से अलग और डरावना दिखेगा. बता दें कि WRS रेलवे ग्राउंड में शाम 7 बजे आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जाएगा.
रावण की आंखें और मुंह पहले से बड़े बनाए गए हैं, जिससे यह और ज्यादा डरावना लगेगा. चेहरे की बनावट भी अलग बनाई गई है. कुंभकरण को बच्चों और युवाओं के बीच ज्यादा पसंद होने की वजह से रंग-बिरंगे तरीके से खास बनाया गया है. इसका बड़ा और मजबूत शरीर तैयार किया गया है ताकि मैदान में यह अलग और आकर्षक दिखे.
पूजा की तैयारी शुरू
मेघनाथ की मूर्ति को शांत और दोस्ताना अंदाज में बनाया गया है. रावण के बेटे होने की वजह से इसे अलग दिखाने की कोशिश की गई है. मूर्ति बनाने का मुख्य काम पूरा हो चुका है, अब केवल आखिरी रंग-रोगन और सजावट का काम बाकी है. मैदान में रावण की प्रतिमा लगाने और पूजा करने की तैयारी भी शुरू हो गई है.
सुरक्षा का पूरा इंतजाम
रावण दहन के लिए जिला प्रशासन और रेलवे ने सुरक्षा और ट्रेन की व्यवस्था को लेकर नियम जारी किए हैं. रेलवे ने कहा है कि दहन के पास से गुजरने वाली ट्रेन 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही चलेगी और लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाएंगे. आयोजक जी स्वामी ने बताया कि आतिशबाजी के लिए पश्चिम बंगाल से कलाकार आए हैं और सुरक्षा का पूरा इंतजाम हर साल की तरह रहेगा.












