छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ीं, शराब घोटाले मामले में 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
राजधानी रायपुर की विशेष ईडी कोर्ट में शनिवार को उनकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। माना जा रहा है कि अगली तारीख पर ईडी इस मामले में चालान पेश कर सकती है।
–
रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी रायपुर की विशेष ईडी कोर्ट में शनिवार को उनकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। माना जा रहा है कि अगली तारीख पर ईडी इस मामले में चालान पेश कर सकती है।







