छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बांध टूटने से आई बाढ़, सास-बहू समेत तीन लोगों की मौत

 छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बांध टूटने से आई बाढ़, सास-बहू समेत तीन लोगों की मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

++++++++++++++++++++++++++++++++++

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बांध टूटने से भारी तबाही हुई है। जलाशय का पानी दो घरों को बहा ले गया जिसमें 7 लोगों की मौत की आशंका है। मृतकों में सास-बहू भी शामिल हैं जबकि तीन बच्चों समेत एक ग्रामीण लापता है। पुलिस ने तीन शव बरामद किए हैं। बांध 1980-81 में बनाया गया था और कुछ साल पहले इसकी मरम्मत भी की गई थी।

 

 

 

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक बांध टूटने हाहाकार मच गया। जलाशय में भरा पानी रास्ते में आने वाले 2 घरों को अपने साथ बहा ले गया। इस घटना में 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जिनमें 6 लोग एक ही परिवार के हैं।

 

पुलिस ने देर रात तीन लाशें बरामद कर ली। मृतकों में सास-बहू भी शामिल हैं। वहीं, तीन बच्चों समेत 1 ग्रामीण अभी तक लापता है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बांध टूटने की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव के लोग भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह हादसा बलरामपुर के विश्रामनगर स्थित धनेशपुर गांव का है। 1980-81 में यहां जलाशय बनाने के लिए बांध का निर्माण किया गया था।

 

 

बलरामपुर में स्थित यह बांध दोनों तरफ से पहाड़े से घिरा हुआ है। लगभग 10-12 साल पहले यह जलाशय लीक होने लगा था, जिसकी मरम्मत करवाई गई थी।