छत्तीसगढ़ के जशपुर में गणपती विसर्जन की शोभा यात्रा में घुसी अनियंत्रित बोलेरो, महिला समेत 3 की मौके पर मौत, 20 घायल

 छत्तीसगढ़ के जशपुर में गणपती विसर्जन की शोभा यात्रा में घुसी अनियंत्रित बोलेरो, महिला समेत 3 की मौके पर मौत, 20 घायल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र में गणेश प्रतीमा के वसर्जन के दौरान भीड़ में अनियंत्रित होकर एक बोलेरो घुस गई। हादसे में महिला समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। लोगों ने गाड़ी के ड्राइवर को पकड़कर जमकर पीटा।

 

 

जशपुरनगर। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली शोभा यात्रा में एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित हो कर भीड़ में घुस गई। वाहन की चपेट में आ जाने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकी उस भयानक हादसे में 20 लोग घायल हो गए है।

 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जरूडाड गांव की है। चराईडांड बगीचा स्टेट हाइवे पर मंगलवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे भगवान गणपती की प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभा यात्रा निकली थी। इस शोभा यात्रा में डेढ़ सौ ग्रामीण शामिल थे। डीजे की धुन में नाचते गाते जा रहे थे। इसी दौरान रायकेरा की ओर से आ रही बोलेरो क्रमांक सीजी 15 सीआर 1429 अनियंत्रित हो कर शोभा यात्रा में घुस गईं।

दुर्घटना में वाहन की चपेट में आने से अरविंद करकेट्टा 19 वर्ष, विपिन प्रजापति 17 वर्ष और खिरोवती यादव 32 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गईं। दुर्घटना में 20 लोग घायल हुए है। इन्हे उपचार के लिए बगीचा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन बगीचा पहुंचे और घायलो के उपचार की जानकारी ली। घटना के बाद भीड़ ने वाहन चालक सुख सागर यादव को पकड़ कर उसकी जम कर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया है। उसे भी इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

घायलों को अंबिकापुर रेफर किया गया

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 18 ग्रामीणों को उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। इनमे वाहन चालक सुख सागर भी शामिल है। घटना के बाद भीड़ द्वारा की गईं पिटाई में सुख सागर को गंभीर चोटे आई है। कड़ी सुरक्षा के बीच मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। गांव में स्थिति अभी तक सामान्य बनी हुई है।