छत्तीसगढ़ के कोरबा में सड़क पर नहाने पहुंचा व्यापारी मर्दों का झुंड! बाल्टी-मग-साबुन लेकर गड्ढे में लगाई डुबकी, देखती रह गई पब्लिक

 छत्तीसगढ़ के कोरबा में सड़क पर नहाने पहुंचा व्यापारी मर्दों का झुंड! बाल्टी-मग-साबुन लेकर गड्ढे में लगाई डुबकी, देखती रह गई पब्लिक

 

 

कोरबा में प्रदर्शनकारियों का अनोखा प्रदर्शन देखा गया. यहां व्यापारियों को पानी भरे गड्ढे में बकायदा साबुन लगाकर नहाते देख गया है.

 

 

कोरबा।छत्तीसगढ़ के कोरबा से बड़ी अजीबो गरीब तस्वीर सामने आई है. यहां मर्दों के झुंड को सड़क पर नहाते देखा गया है. हर एक शख्स सड़क पर साबुन बाल्टी और मग लिए सड़क पर नहाते दिखाई दिया है. वहीं जब इस मामले पर सवाल किया गया तो मौके पर मौजूद मर्दों ने बताया कि वे शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है. सड़कों के खस्ताहाल को उजागर कर रहे है.

 

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र का है. यहां व्यापारियों को प्रसाशन के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन करते देखा गया. सभी व्यापारी बाल्टी मग के साथ पानी भरे गड्ढों में नहाते दिखाई दिए. व्यापारियों का आरोप है कि यहां स्थानीय लोग बिते एक दशक से सड़क के खस्ताहाल से जूझ रहे हैं. यहां पर फोरलेन का निर्माण हुआ लेकिन इमली छापर में ओवर ब्रिज कम बंद होने की वजह से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जिसकी वजह से व्यापारिक संघ के लोग सड़को पर उतर आए है.

 

फोरलेन पर गड्ढे ही गड्ढे

व्यापारियों ने सड़कों के बारे में शिकायत करते हुए बताया कि, उनके दुकानों के तरफ की सड़क पूरी तरह से खत्म हो चुकी है जहाँ पर केवल बड़े-बड़े गड्ढे ही दिखाई पड़ते हैं. इमली छापर चौक, चर्च कॉम्प्लेक्स के पास व्यापारियों की दुकानों के सामने विशाल गड्डों की वजह से लोगों की आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विकास नगर कुसमुंडा फोर लेन में एक स्थान पर तो लगभग 100 मीटर तक जल भराव की स्थिति है. सड़को की इस स्थिति की वजह से ग्राहकों को भी दुकान तक आने में दिक्कत हो रही है जिसकी वजह से व्यापार भी मंदा चल रहा है.

 

आगे होगा विरोध प्रदर्शन

इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में व्यापारिक संघ के अध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया कि बीते लगभग 2 साल से यहां बारिश के शुरू होते ही यहां पर लगभग 100 मीटर में पानी भर जाता है. पानी के भर जाने से व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो चुका है. कॉलोनीवासी भी जो ड्यूटी करने जा रहे है, उनकी भी आवाजाही मुश्किल हो गई है इसलिए उन्होंने शासन प्रशासन का ध्यान इस ओर करने ऐसा सांकेतिक प्रदर्शन किया है. वहीं इस प्रदर्शन में शामिल व्यापारी ने कहा कि अगर प्रशासन उनकी बात नहीं सुनती है तो वे चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे.