खड़ी ट्रक में जा टकराई बाइक, बाइक चालक के सिर में चोट लगने से हुई घटनास्थल पर दो की मौत

 खड़ी ट्रक में जा टकराई बाइक, बाइक चालक के सिर में चोट लगने से हुई घटनास्थल पर  दो की मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++

रायपुर।रायपुर के गोबरा नवापारा में तेज रफ्तार बाइक सवार 2 दोस्त खड़े ट्रक से टकरा गए। हादसे में सिर फटने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रात के अंधेरे में युवक सड़क किनारे खड़े ट्रक को देख नहीं पाए। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।

 

वहीं, जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ इलाके में स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। इस तरह दो अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की जान चली गई।