कोरबा जिला जेल की दीवार कूदकर भागे पुलिस ने अब तक तीन बंदियों को पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

 कोरबा जिला जेल की दीवार कूदकर भागे पुलिस ने अब तक तीन बंदियों को पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

***************************************

कोरबा जिला जेल की दीवार कूदकर भागे पुलिस ने अब तक तीन बंदियों को पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

कोरबा।पुलिस को सूचना मिली कि राजा कंवर अपनी गर्लफ्रेंड के संपर्क में है, जिससे पूछताछ करने पर पता चला कि उसने भी आरोपियों को बचाने का प्रयास किया। जब उसकी गर्लफ्रेंड का नंबर ट्रेस किया गया और दो आरोपियों को रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया। तीसरा आरोपी कोरबा के कोतवाली क्षेत्र में छिपा हुआ था।

पुलिस ने जेल से भागे तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। ये सभी आरोपी पॉक्सो एक्ट के तहत बंद थे और 2 अगस्त 2025 को कोरबा जेल से फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई थी, जिसने तकनीकी विश्लेषण, गुप्त सूचना और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों को गिरफ्तार किया।