धमतरी जिले में कार चालक ने बाइक सवार को युवको को टक्कर मारकर हुआ फरार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; अज्ञात कार की तलाश जारी

 धमतरी जिले में कार चालक ने बाइक सवार को युवको को  टक्कर मारकर हुआ फरार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; अज्ञात कार की तलाश जारी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++++++++++++

धमतरी जिले के सेहराडबरी हाइवे पर अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार रितेश यादव की मौत हो गई। वहीं, विकास निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अर्जुनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार की तलाश शुरू की है।

 

धमतरी।धमतरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के सेहराडबरी हाइवे पर एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, भैसमुंडी निवासी रितेश यादव और विकास निर्मलकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। सेहराडबरी के महिंद्रा शोरूम के पास एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। हादसे में रितेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। रक्तदान सेवा समिति की एंबुलेंस ने मृतक और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां विकास का इलाज चल रहा है। अर्जुनी पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात कार की तलाश शुरू कर दी है।