रायपुर में ‘नीले ड्रम’ जैसी वारदात, सूटकेस में सीमेंट भरकर जमा दी शख्स की लाश
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
रायपुर।रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में खाली प्लॉट में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया. यहां एक स्टील का ट्रंक यानी संदूक मिला, जिसमें एक बड़ा सूटकेस था. इस सूटकेस के अंदर एक व्यक्ति का सीमेंट में जमा शव था. 4 से 5 दिन पुराना ये शव पूरी तरह से जम गया था. पुलिस जांच में जुट गई है.
छत्तीसगढ़ में रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. यहां खाली प्लॉट में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया. दरअसल, इंद्रप्रस्थ इलाके के पास एक स्टील का ट्रंक यानी संदूक मिला, जिसमें एक बड़ा सूटकेस था.
इस सूटकेस के अंदर एक व्यक्ति का शव था. 4 से 5 दिन पुराना ये शव सीमेंट में लिपटा हुआ था और पूरी तरह से जम गया था, जो एक पूर्व नियोजित और क्रूर हत्या का संकेत देता है.






