एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन शारीरिक व्यायाम से शुरू हुआ एनसीसी कैडेटस का प्रशिक्षण

 एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन शारीरिक व्यायाम से शुरू हुआ एनसीसी कैडेटस का प्रशिक्षण

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************””””””******

 

 

 

एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन शारीरिक व्यायाम से शुरू हुआ एनसीसी कैडेटस का प्रशिक्षण

बोरई/ दुर्ग 37 छग बटालियन एनसीसी दुर्ग का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 133 पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बोरई दुर्ग में चल रहा है । आज तीसरे दिन कैडेटों ने व्यायाम से अपने दिन की शुरुआत की, उसके पश्चात कैडेटों को ड्रिल का ट्रेनिंग दिया गया जिसमें बीएचएम दीपक महत ने ड्रिल की आम हिदायतें, वर्ड ऑफ कमांड, सावधान,विश्राम, आराम से आदि की जानकारी दी। हवलदार अमृत थापा ने मैप के बारे में बेसिक जानकारी दी उसके पश्चात हवलदार विशाल रोका व नायक टुक लाल द्वारा .22 राइफल के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें राइफल का पूरा नाम, कहां बना, वजन कितना है, राइफल का निरीक्षण क्यों किया जाता है तथा कितने पोजीशन में फायरिंग की जाती है , फायरिंग करते समय कौन-कौन सी बातों को ध्यान में रखना है, टारगेट कितने प्रकार के होते हैं, कौन से फायरिंग में किस प्रकार के टारगेट का उपयोग किया जाता है आदि बातों की जानकारी दी गई।

हवलदार मुस्कान पून ने राइफल की हैंडलिंग और उसके प्रोसीजर के बारे में जानकारी दी तत्पश्चात कैडेटों को जीवन में स्वास्थ व स्वच्छता के संबंध में “हेल्थ एंड हाइजीन” की जानकारी ले० डॉ० हरीश कुमार कश्यप द्वारा दी गई । सेंट्रल लेक्चर के अंतर्गत ड्यूटीज ऑफ़ एनसीसी कैडेट के बारे में फर्स्ट अफसर मनोज भारद्वाज ने उपयोगी जानकारी दी और लेक्चर के दूसरे पार्ट में विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से कैप्टन संतोष मिश्रा ने कैडेटों को लीडरशिप के बारे में जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया ।

आज थल सेना कैंप के लिए भी कैडेटों का चयन प्रक्रिया प्रारंभ किया गया जिसमें कैडेट को आज फायरिंग के अंतर्गत बघेरा एसटीएफ बटालियन के फायरिंग रेंज में ले जाकर फायरिंग के बारे में जानकारी देकर फायरिंग कराई गई। सूबेदार एस० आर० कुजूर व हवलदार रॉबिन पौडेल, सीएचएम धुबा थापा के द्वारा कैडेटों को थल सेना के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई।

शाम के सत्र में कैडेटों ने वॉलीबॉल, खो खो व कबड्डी का अभ्यास किया और रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अभ्यास किया।आज के शिविर गतिविधि को संचालित करने में कैंप कमांडेंट कर्नल प्रेमजीत के निर्देशन में व सूबेदार मेजर थानेश्वर गुरुंग के दिशा निर्देश में व ले० संतोष यादव फर्स्ट अफसर आर सी जांगड़े, थर्ड अफसर फूलेश्वरी , केयरटेकर सरस्वती बंजारे व अन्य एनसीसी अधिकारी तथा पी० आई० स्टाफ के सहयोग से शिविर की आज की गतिविधि को संपन्न कराया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ले० निलेश तिवारी व ले० डॉ० हरीश कुमार कश्यप ने दी।