नया रायपुर में भीषण सड़क हादसा सीआरपीएफ डीआईजी की इनोवा और कार में जोरदार टक्कर, चार लोग घायल!

 नया रायपुर में भीषण सड़क हादसा सीआरपीएफ  डीआईजी की इनोवा और कार में जोरदार टक्कर, चार लोग घायल!

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

 

रायपुर।नया रायपुर से सटे सेक्टर-17 कयाबांधा इलाके में आज एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में एक इनोवा वाहन ने मारुति सेलेरियो कार को जबरदस्त टक्कर मार दी,जिससे कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक पुरुष, एक महिला और दो छोटे बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बालकों अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि इनोवा वाहन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के डीआईजी की है, हालांकि हादसे के वक्त वाहन में कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। प्रारंभिक जांच में वाहन चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।

 

घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का हैं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों को उजागर कर दिया है।