सिर धड़ से अलग: शरीर के अंग हुए क्षत-विक्षत… हार्वेस्टर से टकराई बाइक, तीन की मौत; रूह कंपा देने वाला हादसा

 सिर धड़ से अलग: शरीर के अंग हुए क्षत-विक्षत… हार्वेस्टर से टकराई बाइक, तीन की मौत; रूह कंपा देने वाला हादसा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

**************************************

 

धान कटाई के बाद हार्वेस्टर में लगे कटर को नहीं हटाया गया था और वह भारी वाहन रिहायशी इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान तीन बाइक सवार युवक हार्वेस्टर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवकों के अंग अलग हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

 

सक्ती।सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन चौक-पिहरीद मुख्य मार्ग पर एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक तेज रफ्तार हार्वेस्टर के सामने से बाइक के टकरा जाने के कारण हुआ।