कचरा फेंकने की बात को लेकर दो परिवार के लोग आपस में भिड़े, कई लोग हुए घायल

 कचरा फेंकने की बात को लेकर दो परिवार के लोग आपस में भिड़े, कई लोग हुए घायल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

**************************************

दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में कचरा फेंकने को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

दुर्ग।दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में कचरा फेंकने को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

जानकारी के मुताबिक, कैलाश नगर में रहने वाले दो परिवार के बीच कचरा फेंकने को लेकर पहले कहासुनी से शुरू हुई। कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान एक महिला अपने घर आरी लेकर पड़ोसियों पर हमला करने दौड़ी और उसी से मारने लगी। इसके बाद एक पुरुष ने महिला से आरी छीन ली। झगड़े के दौरान एक महिला ने दूसरी महिला को जमीन पर पटक दिया और उसके सीने पर लात मार दी। जिससे वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गई।

 

इस मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला की जांच में जुट गई है।