एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
***************************************
1 कमरा, 4 लाश… पापा-मम्मी, बेटा-बेटी सब सो गए मौत की नींद, पहुंच गई पुलिस
महासमुंदः छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों ने खुदकुशी कर ली. मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागबाहरा इलाके की घटना है. बागबाहरा के शासकीय क्वाटर में सामूहिक आत्महत्या का मामला है. मृतकों की पहचान बसंत पटेल, पत्नी भारती पटेल, बेटी सेजल और बेटा कियांश के रूप में हुई है. आदिमजाति कल्याण विभाग के ब्लॉक कार्यालय में चपरासी के पद पर बसंत पटेल तैनात था. मौके पर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, फॉरेंसिंक टीम पहुंच गई है.
बसंत पटेल की लाश फांसी के फंदे पर मिली है तो उनकी पत्नी भारती पटेल, बेटी सेजल एवं बेटा कियांश की लाश बिस्तर पर मिली है. वैसे तो मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है. क्योंकि पत्नी और दो बच्चे जहर पिये हैं. बसंत आदिमजाति कल्याण विभाग के ब्लॉक कार्यालय में चपरासी के पद पर पदस्त था. मौके पर पुलिस और फॉरेंसिंक टीम पहुंचकर जांच में जुटी हुई है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि ये आत्महत्या है या हत्या.






