छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वेतन रिलीज के लिए रिश्वत मांगने वाला हेड क्लर्क एसीबी के हत्थे चढ़ा, 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
***************************************
रायगढ़ में चपरासी से वेतन रिलीज के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले हेड क्लर्क एमएस फारूखी को एसीबी ने 10 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।
रायगढ़।रायगढ़ जिले में खरसिया विधानसभा के ग्राम हालाहुली के माध्यमिक स्कूल में चपरासी उसुराम केवट से वेतन रिलीज करने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले शिक्षा विभाग के हेड क्लर्क एमएस फारूखी को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, चपरासी उसुराम केवट का वेतन पिछले तीन वर्षों से रुका हुआ था। वेतन भुगतान के लिए उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां से भुगतान का आदेश जारी हुआ। इसके बावजूद हेड क्लर्क एमएस फारूखी ने वेतन रिलीज करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में 15 हजार रुपये पर सहमति बनी। उसुराम ने पहले 5 हजार रुपये दिए और मामले की शिकायत बिलासपुर ACB से की।





