रायपुर एम्स के डॉक्टर ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, कमरे में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर एम्स के डॉक्टर ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, कमरे में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

**************************************

 

 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यरत डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

 

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यरत डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। थाना पुलिस जांच में जुट गई है। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मामले में डॉक्टर के सहकर्मियों और परिजनों से मामले में पूछताछ कर रही है। मामला अमानाका थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 26 वर्षीय डॉ. ए रवि के रूप में हुई है। मृतक आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। हाल में एम्स परिसर के पास बी ब्लॉक, हर्षित टॉवर स्थित फ्लैट नंबर 221 में अकेले रहता था।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है। मृतक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया। इसके बाद पंखे की मदद से फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले में मृतक के परिजनों को सूचित कर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।