दुर्ग जिला पुलिस विभाग में ट्रांसफर, एसएसपी ने टीआई और एसआई का किया तबादला ,निरीक्षक प्रमोद रुसिया को मिला क्राइम ब्रांच का प्रभार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई जनता को परेशान करने की नीयत से काम करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
दुर्ग\: दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बेहतर पुलिसिंग लाने के लिए जिले के चार थाना प्रभारी और दो उप निरीक्षकों का तबादला किया है. उन्होंने लाइन अटैच कुछ अधिकारियों को नया मौका दिया है तो कुछ को लाइन भेजा है.

दुर्ग भिलाई पुलिस ट्रांसफर: एसएसपी विजय अग्रवाल ने लाइन अटैच निरीक्षक मोनिका पाण्डेय को फिर से छावनी थाने की जिम्मेदारी दी है. अब तक यहां की जिम्मेदारी संभाल रहे एसआई चेतन चंद्राकर को लाइन अटैच किया गया है. लाइन अटैच निरीक्षक प्रमोद रूसिया को क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है. वो साइबर सेल संभालेंगे. खुर्सीपार थाने के प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज को पुरानी भिलाई थाने का प्रभारी बनाया गया है. टीआई महेश ध्रुव के लाइन अटैच होने के बाद उन्हें यहां भेजा गया है. इनकी जगह खुर्सीपार थाना प्रभारी जिला विशेष शाखा में पदस्थ टीआई वंदिता पानिकर को बनाया गया है. उप निरीक्षक महेशलाल देवांगन को पद्मनाभपुर थाने से जिला विशेष शाखा का प्रभारी बनाकर भेजा गया है.
एसएसपी ने दिए संकेत, आगे और होंगे ट्रांसफर: एसएसपी विजय अग्रवाल का कहना है कि वो इसी तरह लगातार प्रशासनिक फेदबदल करते रहेंगे. अभी उन्हें पूरी टीम बनाने और सही पुलिसिंग तक पहुंचने में कुछ महीने लग जाएंगे. एसएसपी विजय अग्रवाल ने अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को जो वेतन मिलता है वो जनता के टैक्स से मिलता है, इसलिए उनकी पहली प्राथमिकता जनता के हित में काम करने की होनी चाहिए. यदि जनता को परेशान करने की नीयत से कई काम करेगा तो वो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.





