शासकीय शराब दुकान के आहता में रखे गैस सिलेंडर में लगी आग, दमकल कर्मियों तत्परता दिखाते हुए पाया काबू

 शासकीय शराब दुकान के आहता में रखे गैस सिलेंडर में लगी आग, दमकल कर्मियों तत्परता दिखाते हुए पाया काबू

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

धमतरी।धमतरी जिले के रत्नाबाँधा रोड स्थित सरकारी शराब दुकान के आहता में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सूचना पर दमकल टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग को बुझाई। वहीं अगर सिलेंडर में ब्लास्ट होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि आहता के बाजू में ही बच्चों का अस्पताल और स्टेट हाइवे भी है। जिसमें लोगों का दिन भर आना-जाना लगा रहता है..बताया जा रहा है कि शराब दुकान के बाजू में आहता संचालन है।

 

जहां के कर्मचारियों ने अंडा उबालने के लिए जैसे ही गैस सिलेंडर को चालू किया तभी सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगने से आहता के कर्मचारी वहां से निकलकर सड़क की ओर भागे।घटना को लेकर मौके पर अफरा तफरी मच गई थी।जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल दमकल की टीम को दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर में लगी आग बुझाया और सिलेंडर को बाहर निकाला। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली दमकल के कर्मचारियों का कहना है कि सिलेंडर काफी गर्म हो चुका था। अगर इसमें ब्लास्ट होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।