राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या, मामूली बात पर हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार

 राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या, मामूली बात पर हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई।

 

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा विवाद नशे को लेकर हुआ है। गोपी निषाद सुबह से ही शराब के नशे में था। इस बीच शुभम साहू और गोपी निषाद दोनों के बीच में विवाद हुआ। मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। वहीं शुभम ने अपने पास रखे चाकू से गोपी निषाद पर हमला कर दिया।

 

शुभम साहू के चाकू से हमले से गोपी निषाद घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। शव का पंचनामा कार्यवाही कर मामले के जांच में जुड़ गई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।