प्रतिबंधित लकड़ियों की सप्लाई, रात में कार्रवाई और आरामील भी सील

 प्रतिबंधित लकड़ियों की सप्लाई, रात में कार्रवाई और आरामील भी सील

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

 

बालोद में प्रतिबंधित लड़कियों की कटाई और परिवहन को लेकर जिले के वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है यहां पर गश्त करते हुए प्रतिबंधित लड़कियों की सप्लाई कर रहे चार ट्रैक्टर को जप्त किया गया है।

बालोद।बालोद में प्रतिबंधित लड़कियों की कटाई और परिवहन को लेकर जिले के वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है यहां पर गश्त करते हुए प्रतिबंधित लड़कियों की सप्लाई कर रहे चार ट्रैक्टर को जप्त किया गया है वहीं एक आरा मिल में प्रतिबंधित लकड़ियों को खपाया जा रहा था उस आरा मिल को भी वन विभाग ने आज सील कर दिया है वन विभाग की उस कार्रवाई से क्षेत्र के लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है वहीं उप वनमण्डल अधिकारी डिंपी बैंस ने बताया कि लगातार कार्रवाई जारी है एक मिल को सील किया गया है।

 

यहां हुई गश्त

उप वन मंडल अधिकारी ने बताया कि हमने हमारी परिक्षेत्र के कर्मचारियों की टीम के साथ बालोद परिक्षेत्र के झलमला बालोद।मार्ग, परसोदा झलमला मार्ग, निपानी करहीभदर मार्ग एवं बालोद जुंगेरा मार्ग का गश्त किया इस दौरान हमने लाया कि 4 ट्रैक्टर में प्रतिबंधित लकड़ियों का परिवहन किया जा रहा था जिस दौरान हमने सभी ट्रैक्टरों की जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

एक आरा मिल भी किए सील

उप वन मंडल अधिकारी डिंपी बैंस की टीम ने यहां पर चापले आरामिल सिकोसा का निरीक्षण उपवनमण्डलाधिकारी बालोद,वन परिक्षेत्र अधिकारी बालोद एवं उड़नदस्ता बालोद की उपस्थित में किया गया जहां मौके पर एक ट्राली अर्जुन प्रजाति का काष्ठ खाली करते पाया गया एवं संग्रहित काष्ठ सम्बन्धी वैध रिकार्ड प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त आरामील को सील किया गया है उन्होंने बताया कि विशेष टीमों के माध्यम से लागतार गश्त की कार्रवाई की जा रही है गलत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।