रविवार को महासमुंद जिले में सड़क हादसो से दो अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत, पांच घायल
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
महासमुंद में एनएच-53 में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में घायल दो लोगों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
महासमुंद।महासमुंद में एनएच-53 में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में घायल दो लोगों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। खड़े ट्रक से कार की भिड़ंत की वजह से ये हादसा हुआ है। पटेवा थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।

वहीं दूसरी घटना में एनएच-53 में ढांक के पास बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे हादसे में भाई की मौत हो गई जबकि बहन घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पटेवा पुलिस जांच में जुटी हैं।





