कांग्रेस प्रवक्ता ऋषभ चंद्राकर पर हमला, हमलावारो ने गाड़ी में तोड़ फोड़ की

 कांग्रेस प्रवक्ता ऋषभ चंद्राकर पर  हमला, हमलावारो ने गाड़ी में तोड़ फोड़ की

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

रायपुर।  : कांग्रेस प्रवक्ता ऋषभ चंद्राकर पर जोरा रेलवे के पास अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई, और हमलावरों ने उनका चैन लूट लिया। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी लॉ के छात्र हैं।

 

घटना के दौरान ऋषभ चंद्राकर ने किसी तरह अपनी जान बचाई और वहां से भागने में सफल रहे। मौके पर भारी तनाव बना हुआ है, और पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

 

इस वारदात के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस हमले की निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।