आबकारी विभाग की कार्रवाई, डोंगरगढ़ में अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

राजनांदगांव। गांधीनगर-बोरतलाव रोड पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक काले बैग में रखी 48 बोतल (36 बल्क लीटर) मध्यप्रदेश निर्मित अंतरराज्यीय गोवा शराब जब्त की। शराब दोपहिया वाहन डेस्टिनी 125 Xcent स्कूटी से बरामद की गई। आरोपी फरार हो गया। मामला 34(2), 59(a) आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।
सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त डोंगरगढ़ की टीम ने आबकारी उपनिरीक्षक उज्जवल कुमार सूत्रधर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। टीम में मुख्य आरक्षक लालसिंह राजपूत, आरक्षक भोजराज बंजारे, अश्वनी शुक्ला, खेमचंद मांडवी, रोहित टेम्बुरकर शामिल रहे।





